ePaper

पिकअप की ठोकर से छह बिजली पोल टूटे, बिजली बाधित

Updated at : 25 Dec 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप की ठोकर से छह बिजली पोल टूटे, बिजली बाधित

बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में बीते बुधवार देर शाम एक धान लदे पिकअप की ठोकर से छह बिजली के पोल टूट कर गिर गये.

विज्ञापन

चकाई . बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में बीते बुधवार देर शाम एक धान लदे पिकअप की ठोकर से छह बिजली के पोल टूट कर गिर गये. इस कारण इलाके में बिजली बाधित हो गयी. वही ग्रामीणों ने बताया कि इसकी सूचना बिजली विभाग एवं बिचकोड़वा थाना को दी गयी. बिचकोड़वा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और धान लदे पिकअप को कब्जे में लेकर थाना लायी. यदि तार खुले रहते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था. वही बिचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पर धान लदे पिकअप व चालक को कब्जे में लेकर थाने लाया गया. पुलिस जांच कर रही है. वही बिजली विभाग के कनीय अभियंता कृष्णकांत कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है. पिकअप वाहन के ठोकर से छह पोल टूट गया वाहन को थाना ले जाया गया है आगे की कार्यवाही की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन