सिकंदरा विधायक का कथित ऑडियो वायरल, प्रधानाध्यापक से बातचीत को लेकर शिक्षा महकमे में चर्चा तेज

Updated:
विज्ञापन

सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी | Prabhat Khabar Network

सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी का अलीगंज प्रखंड के एक प्रधानाध्यापक के साथ बातचीत का कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो ने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है. ऑडियो में कागजात जमा करने और छात्र की अनुपस्थिति को लेकर चर्चा की गई है.

विज्ञापन

सिकंदरा विधायक प्रफुल्ल मांझी का एक कथित ऑडियो इन दिनों इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में विधायक और अलीगंज प्रखंड के धनामा उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनिंद्र कुमार के बीच बातचीत होने का दावा किया जा रहा है. ऑडियो सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर शिक्षा महकमे तक इसकी चर्चा शुरू हो गई है. हालांकि, वायरल ऑडियो की की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

कागजात जमा करने को लेकर हुई बातचीत का दावा

कथित ऑडियो में प्रभारी प्रधानाध्यापक फोन उठाने के बाद पूछते सुनाई देते हैं कि कौन बोल रहा है. इसके बाद विधायक की ओर से उन्हें तमीज से बात करने की नसीहत दिए जाने की आवाज सुनाई देती है. हालांकि, बातचीत किस संदर्भ में शुरू हुई, यह ऑडियो से पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है.

ऑडियो में विधायक की ओर से किसी कागजात को जमा करने को लेकर पूछताछ किए जाने की बात सुनाई देती है. जवाब में प्रभारी प्रधानाध्यापक 15 अगस्त के बाद कागजात जमा कराने की बात कहते सुनाई देते हैं. बातचीत के दौरान संबंधित छात्र के विद्यालय नहीं आने की बात भी कही जाती है.

विधायक ने लिखित शिकायत करने की दी सलाह

कथित बातचीत में प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा यह कहे जाने की बात सामने आ रही है कि संबंधित छात्र कभी विद्यालय नहीं आता है. इस पर विधायक की ओर से यदि छात्र विद्यालय नहीं आता है तो इसकी लिखित शिकायत करने की बात कही जाती है. हालांकि, ऑडियो में बातचीत का पूरा संदर्भ स्पष्ट नहीं है.

विधायक बोले- छात्र की समस्या को लेकर की थी बात

मामले को लेकर विधायक प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि उन्होंने विकास कुमार नामक छात्र की समस्या को लेकर धनामा उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनिंद्र कुमार से बातचीत की थी. विधायक ने कहा कि पूरी बातचीत ऑडियो में सुनी जा सकती है और उन्होंने इसमें कोई गलत बात नहीं कही है.

उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह बातचीत का ऑडियो वायरल नहीं किया जाना चाहिए था. विधायक के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति ने बातचीत को रिकॉर्ड कर सार्वजनिक किया है तो वही बेहतर तरीके से बता सकता है कि इसे किस उद्देश्य से सार्वजनिक किया गया.


विज्ञापन
गुलशन कश्यप

लेखक के बारे में

By गुलशन कश्यप

गुलशन कश्यप प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन