चकाई में तिरंगा यात्रा से गूंजा भारत माता का जयघोष, बच्चों और युवाओं ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा में शामिल विधायक सावित्री देवी, चकाई प्रशासन व अन्य.| Prabhat Khabar Network

चकाई प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा और देशभक्ति के नारे लगाते हुए सभी ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया.

विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को चकाई प्रखंड मुख्यालय में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. बीडीओ मनीष आनंद के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, स्थानीय लोग और पुलिसकर्मी शामिल हुए. हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों से पूरा प्रखंड मुख्यालय राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया.

तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा

तिरंगा यात्रा में विधायक सावित्री देवी, अंचल अधिकारी राजकिशोर साह, राजद नेता विजय शंकर यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रवीण चंद्र सहित बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. स्कूली बच्चे और युवा हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान भारत माता की जय के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा. चकाई पुलिस भी यात्रा में शामिल रही और सुरक्षा व्यवस्था संभालती नजर आई.

तिरंगा देश की आन-बान-शान : बीडीओ

बीडीओ मनीष आनंद ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है. राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विशेष रूप से युवाओं और बच्चों में देश के प्रति सम्मान, कर्तव्य और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है.

हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति : विधायक

विधायक सावित्री देवी ने कहा कि चकाई में आयोजित तिरंगा यात्रा में जनता, युवाओं और कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने का अवसर मिला. हाथों में लहराता राष्ट्रध्वज और गूंजता ‘भारत माता की जय’ का उद्घोष हर दिल में देशभक्ति का नया जोश भर रहा था. उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान, शान और अखंडता का प्रतीक है.

विधायक ने भव्य एवं सफल तिरंगा यात्रा के आयोजन के लिए चकाई की जनता का आभार जताया. यात्रा के दौरान पूरे प्रखंड मुख्यालय में उत्साह और देशभक्ति का माहौल बना रहा. बच्चों और युवाओं की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को खास बना दिया.


विज्ञापन
श्याम सिंह तोमर

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन