ePaper

जीविका दीदियों को दिया गया सिलाई प्रशिक्षण

Updated at : 19 Dec 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
जीविका दीदियों को दिया गया सिलाई प्रशिक्षण

प्रखंड के बीपीआइयू में एकता जीविका संकुल स्तरीय संघ द्वारा आयोजित सात दिवसीय पोशाक सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया.

विज्ञापन

बरहट . प्रखंड के बीपीआइयू में एकता जीविका संकुल स्तरीय संघ द्वारा आयोजित सात दिवसीय पोशाक सिलाई-कटाई प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया. इस विशेष कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षक अब्बास आलम ने संघ से जुड़ी सैकड़ों जीविका दीदियों को आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए पोशाक तैयार करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया. बीपीएम धर्मेन्द्र कुमार ने इस पहल को महिलाओं के स्वावलंबन के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण में दक्ष दीदियों को अब आंगनबाड़ी पोशाक निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी, जिससे उन्हें नियमित आय प्राप्त होगी. संकुल स्तरीय संघ द्वारा संचालित इन केंद्रों के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण पोशाक की आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी. इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि इस कौशल विकास से न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि समाज में उनकी पहचान भी सशक्त होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन