एक घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा सदर अस्पताल, जिम्मेवार बने रहे लापरवाह

Updated:
विज्ञापन
एक घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा सदर अस्पताल, जिम्मेवार बने रहे लापरवाह

सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बेपटरी होती जा रही है.

विज्ञापन

जमुई. सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बेपटरी होती जा रही है. अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा अक्सर मरीज और उनके परिजनों को भुगतना पड़ रहा है. ताजा मामला शुक्रवार की शाम का है जब पूरा अस्पताल परिसर एक घंटे तक अंधेरे में डूबा रहा. हैरत की बात तो यह है कि जानकारी के बावजूद जिम्मेवार लापरवाह बने रहे. एक घंटे तक सदर अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष जनरल वार्ड प्रसव कच्छ सहित पूरा अस्पताल घनघोर अंधेरे में डूबा रहा, जिस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. साथ ही निगरानी की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दो पदाधिकारियों के मेडिकल जांच के लिए जब सदर अस्पताल पहुंचे तो उन्हें भी अंधेरे के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा. इस संबंध में अस्पताल प्रबंधक रमेश कुमार पांडे द्वारा बताया गया कि शॉर्ट सर्किट की वजह से मेन स्विच में गड़बड़ी आ जाने के कारण बिजली सप्लाई अस्पताल में बाधित रही. सूचना मिलते हैं इसे अविलंब दुरुस्त करवाया गया और पुन: बिजली व्यवस्था बहाल की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन