Jamui, ट्रांसफार्मर पर मंडरा रहा खतरा, कभी भी गिर सकता है पेड़
Published by : MANISH KUMAR Updated At : 16 May 2026 9:00 AM
विज्ञापन
तेज हवा और बारिश में हादसे की आशंका, ट्रांसफार्मर जला तो घंटों ठप हो सकती है बिजली
विज्ञापन
जमुई के चकाई से रिपोर्ट,
चकाई प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय के समीप लगा ट्रांसफार्मर इन दिनों खतरे की जद में है। ट्रांसफार्मर के बिल्कुल पास खड़ा लिप्टस का एक बड़ा पेड़ उसकी ओर झुक गया है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज आंधी-पानी में पेड़ गिरा तो ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के साथ जनहानि भी हो सकती है।स्थानीय निवासी मुन्ना बरनवाल ने बताया कि अंचल कार्यालय और मुख्य सड़क के समीप होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में पेड़ गिरने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि हल्की हवा चलने पर भी पेड़ की टहनियां ट्रांसफार्मर से टकराती रहती हैं।ग्रामीणों के अनुसार, बरसात और तेज हवा के दौरान स्थिति और खतरनाक हो जाती है। यदि पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिर गया तो शॉर्ट सर्किट से ट्रांसफार्मर जल सकता है, जिससे प्रखंड कार्यालय समेत चकाई बाजार की बिजली व्यवस्था घंटों ठप हो जाएगी। इसका असर पेयजल आपूर्ति, बैंकिंग सेवा और सरकारी कार्यों पर भी पड़ेगा।
बताया गया कि शुक्रवार दोपहर कृष्णकांत को पूरे मामले की जानकारी देकर पेड़ की छंटाई कराने की मांग की गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग और वन विभाग को कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इससे लोगों में आक्रोश है।स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एसडीओ से अविलंब पेड़ की छंटाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे से पहले एहतियात बरतना जरूरी है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










