ePaper

विकास योजनाओं की समीक्षा, निष्पक्ष निगरानी का निर्णय

Updated at : 16 May 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
विकास योजनाओं की समीक्षा, निष्पक्ष निगरानी का निर्णय

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कक्ष में गुरुवार को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अध्यक्षता में नवगठित प्रखंड बीस सूत्री समिति की पहली बैठक आयोजित की गयी.

विज्ञापन

प्रखंड बीस सूत्री समिति की पहली बैठक सिकंदरा. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कक्ष में गुरुवार को प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अखिलेश पांडेय की अध्यक्षता में नवगठित प्रखंड बीस सूत्री समिति की पहली बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए बीस सूत्री अध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने पदाधिकारियों को योजनाओं के सुचारू और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए इमानदारीपूर्वक कार्य करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार न्याय के साथ विकास के लिए कृतसंकल्पित है, और सभी अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को गंभीरता से लागू करना चाहिए. बैठक के दौरान पंचायती राज, मनरेगा, बाल विकास, शिक्षा, विद्युत, कृषि, स्वास्थ्य, सहकारिता एवं जल संसाधन विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. वहीं राजस्व, कल्याण, वन एवं पर्यावरण और श्रम प्रवर्तन विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थित रहे, जिस कारण इन विभागों की योजनाओं की समीक्षा नहीं हो सकी. बीस सूत्री सचिव सह बीडीओ अमित कुमार ने बैठक में उठाए गए मुद्दों पर संबंधित पदाधिकारियों से जवाब प्रस्तुत करवाया. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि विकास योजनाओं की निष्पक्ष निगरानी की जायेगी तथा सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचे, इसके लिए समर्पण भाव से कार्य किया जायेगा. बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना, स्वास्थ्य सेवाएं, मनरेगा, कृषि योजनाएं, सिंचाई सुविधा, बाल विकास, बैंकिंग सेवाओं सहित कई अन्य कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गयी. सहकारिता विभाग द्वारा प्रखंड के तीन पंचायतों में पैक्स गोदाम निर्माण का निर्णय लिया गया. किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराने तथा फसल सहायता योजना की जांच कर पात्र लाभुकों तक उसका लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए. बैठक में बीपीआरओ राजीव रौशन, मनरेगा पीओ राम गंगा, थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह, लछुआड़ थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार पाठक, बीसीओ करुण कुमार, एसबीआई शाखा प्रबंधक सौरभ कुमार, सीडीपीओ प्रेरणा कुमारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुबोध कुमार, जदयू नेता चंद्रदेव सिंह, अंबिका यादव, सूचित महतो, भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार, पवन वर्मा, जयराम महतो, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता वीरेंद्र कुमार सहित कई बीस सूत्री सदस्य व प्रखंड के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन