समाजसेवी डॉ निरज साह ने अग्निपीड़ितों भेजी राहत सामग्री

समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ नीरज साह ने अग्निकांड पीड़ित रंजीत ठाकुर को आटा, चावल, दाल, तेल सहित कई जरूरी खाद्य सामग्री उनके घर पहुंचवाया.
गिद्धौर. थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत के पंडित टोला अंतर्गत पड़ने वाले वार्ड नंबर दो में बीते कुछ दिनों पूर्व घर में आग लग जाने से गृह स्वामी रंजीत ठाकुर के सभी सामान जलकर राख हो गये थे. घटना से पीड़ित गृहस्वामी रंजीत ठाकुर को भारी नुकसान उठाना पड़ा. पीड़ित गृह स्वामी रंजीत ठाकुर ने बताया कि हादसे में 20 हजार नकदी सहित लगभग दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो गया. इसके बाद से हमलोग को खाने के लाले पड़ गये. जानकारी मिलते ही समाजसेवी सह चिकित्सक डॉ नीरज साह ने अग्निकांड पीड़ित रंजीत ठाकुर को आटा, चावल, दाल, तेल सहित कई जरूरी खाद्य सामग्री उनके घर पहुंचवाया. वहीं इस राहत कार्य को लेकर अग्निकांड पीड़ित ने डॉ साह का आभार प्रकट किया है. इस मौके पर कई लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




