ePaper

रेड ने ग्रीन को एक गोल से किया पराजित

Updated at : 26 Jul 2025 9:18 PM (IST)
विज्ञापन
रेड ने ग्रीन को एक गोल से किया पराजित

ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल, गादी कटौना के मैदान में शनिवार को आयोजित फुटबॉल मैच में कक्षा 9 के रेड ग्रुप ने कक्षा 8 के ग्रीन ग्रुप को कड़े मुकाबले में एक गोल से हराया.

विज्ञापन

जमुई. ब्लैक डायमंड पब्लिक स्कूल, गादी कटौना के मैदान में शनिवार को आयोजित फुटबॉल मैच में कक्षा 9 के रेड ग्रुप ने कक्षा 8 के ग्रीन ग्रुप को कड़े मुकाबले में एक गोल से हराया. दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंतिम समय तक कक्षा 9 की टीम ने तीन गोल किए, जबकि कक्षा 8 केवल दो गोल ही कर सकी. रेड ग्रुप की ओर से टीम का नेतृत्व आनंद कुमार ने किया, वहीं ग्रीन ग्रुप के कप्तान सागर कुमार रहे. मैच में रेफरी की भूमिका निभाई गई और खेल को अनुशासित रूप से संचालित किया गया. मैच के दौरान ब्लैक डायमंड स्कूल की प्राचार्या कमल लता सोनी, निदेशक डॉ. अनिल कुमार सिंह सहित कई शिक्षक एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे. आयोजन ने छात्रों में खेल भावना और टीमवर्क की भावना को मजबूती प्रदान की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन