रेस्ट हाउस में छापेमारी, दो युवक व तीन युवतियां हिरासत में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Oct 2024 8:47 PM
शहर के हरनाहा चौक के पास गोकुल रेस्ट हाउस में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक व तीन युवतियों को हिरासत में लिया है.
जमुई. शहर के हरनाहा चौक के पास गोकुल रेस्ट हाउस में रविवार को पुलिस ने छापेमारी कर दो युवक व तीन युवतियों को हिरासत में लिया है. होटल में अचानक हुई छापेमारी की सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गयी. पुलिस ने इस मामले में होटल संचालक को भी हिरासत में लेकर थाना ले गयी है. इस मामले में फिलहाल पुलिस ने कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है. मौके से पकड़े गये युवक और युवतियों को पूछताछ के लिए पुलिस थाना ले गयी है. इस संबंध में कुछ लोगों का कहना है कि इस होटल में देह व्यापार का धंधा किया जाता है. यहां दिन भर युवक युवतियों का आना-जाना लगा रहता है. आज की कार्रवाई को लेकर बताया गया कि सदर महिला थाना की थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि एक रेप केस के सिलसिले में होटल में जांच करने पहुंची थी. पुलिस को देख युवक-युवती भगाने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान पुलिस को शक होने पर होटल में मौजूद युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है. वहीं बताया जा रहा कि पुलिस के होटल पहुंचने की जानकारी पर होटल के कमरे में बंद युवक युवतियों के बीच अफरा तफरी मच गयी. जानकारी के अनुसार, पुलिस को देख युवक-युवती भगाने का प्रयास करने लगे. इसी दौरान पुलिस को शक होने पर होटल में मौजूद युवक युवतियों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि इस मामले में जमुई पुलिस कुछ भी बोलने से इनकार कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










