ePaper

परांची पंचायत के रोजगार सेवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 19 Apr 2025 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
परांची पंचायत के रोजगार सेवक की सड़क दुर्घटना में मौत

चकाई से बाइक पर सवार होकर जा रहे थे घर, शेखपुरा के समीप विपरीत दिशा की ओर से आ रहे हाइवा की चपेट में आ जाने से गयी जान

विज्ञापन

चंद्रमंडीह. चकाई प्रखंड के परांची पंचायत के रोजगार सेवक रंजीत कुमार पिता शिवनंदन प्रसाद की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. वे 45 वर्ष के थे. मिली जानकारी के अनुसार वे शुक्रवार को चकाई से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. तभी शेखपुरा के समीप विपरीत दिशा की ओर से आ रहे हाइवा की चपेट में आ जाने से उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वे नवादा जिला अंतर्गत नवादा थाना क्षेत्र के शिवचरण बीघा गांव के निवासी थे. जबकि लगभग तीन वर्षों से चकाई में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे.

चकाई प्रखंड कार्यालय के समक्ष शोक सभा

इधर उनके मौत की खबर मिलने के बाद चकाई प्रखंड कार्यालय के समक्ष बीडीओ कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक शोक सभा आयोजित कर मृतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. वहीं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार झा ने कहा कि रंजीत काफी मृदुभाषी व सरल स्वभाव के थे. इसके साथ ही अपने कार्यों के प्रति काफी समर्पित थे. उनके आकस्मिक निधन से हम सभी काफी मर्माहत हैं. दुख की इस घड़ी में हम सभी शोक संतप्त परिजन के साथ खड़े हैं. मौके पर प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार, लेखापाल मुकेश कुमार ठाकुर, कनीय अभियंता प्रवीण कुमार, प्रमुख प्रतिनिधि अमीर दास, तकनीकी सहायक प्रदीप कुमार, राजीव सिन्हा, कुलदीप दास, कुमार सुंदरम, राजन रंजन, अंकित कुमार, पंकज चौधरी, संजय कुमार शर्मा, प्रकाश दास, अजीत चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन