लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं थानाध्यक्ष : एसपी

Published at :13 Feb 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाएं थानाध्यक्ष : एसपी

पुलिस अधीक्षक ने झाझा थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन

झाझा. पुलिस अधीक्षक मदन कुमार आनंद ने गुरुवार को आदर्श थाने का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश थानाध्यक्ष को दिया. एसपी ने बारी-बारी से सभी अनुसंधानकर्ताओं से कांडों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली. उन्होंने थाना से संबंधित सभी तरह की पंजी का निरीक्षण करते हुए थानाध्यक्ष को प्रत्येक पंजी को अपडेट रखने की बात कही. वहीं मीडिया से बात करते हुए एसपी ने कहा कि यह एक रूटीन निरीक्षण है. एसपी को समय-समय पर थाने का निरीक्षण करना होता है. इसी के तहत निरीक्षण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सभी तरह की सुविधा झाझा थाना में मौजूद है. यहां के लोग अच्छे कार्य भी कर रहे हैं. हमने कुछ स्थानीय लोगों को बुलाया है, जिनकी कुछ समस्याएं हैं. उनसे भी मिलेंगे व उनसे भी बात करेंगे. उन्होंने झाझा में लगातार लग रहे जाम से निजात दिलाने को लेकर कहा कि सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एक रोड मैप तैयार किया जायेगा, ताकि झाझा समेत पूरे जिले में सड़क सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त हो सके. मौके पर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अलावा पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार यादव, कुंज बिहारी, नंदन कुमार, निधि कुमारी, प्रमोद सिंह, मुकेश सिंह के अलावा सभी पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन