शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब पीकर हंगामा कर रहे व्यक्ति गिरफ्तार

झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के धपरी मोड़ के समीप शराब पीकर हो-हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

झाझा. झाझा-जमुई मुख्य मार्ग के धपरी मोड़ के समीप शराब पीकर हो-हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 112 नंबर पुलिस गश्ती कर रही थी. तभी धपरी मोड़ के समीप शराब पीकर आते जाते राहगीरों को गाली-गलौज करने की सूचना मिली. तभी 112 नंबर के पुलिस अधिकारी सुधीर पासवान उसे गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार शराबी की पहचान गोलकीआम निवासी रविंद्र मंडल के रूप में हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
पंकज कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार सिंह

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन