ePaper

खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम: प्राचार्य

Updated at : 18 Jan 2026 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिखाया दमखम: प्राचार्य

बीते तीन दिनों से राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज परिसर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव उमंग 2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया.

विज्ञापन

जमुई . बीते तीन दिनों से राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज परिसर में आयोजित प्रमंडल स्तरीय खेल महोत्सव उमंग 2026 का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया. इस दौरान विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया. समापन समारोह में सभी खेल एवं सांस्कृतिक इवेंट के विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया. राजकीय पॉलिटेक्निक कालेज जमुई प्राचार्य डॉ नीरज कुमार सिंह ने उमंग 2026 के सफल आयोजन के लिए खेल प्रभारी, संस्थान के सभी व्याख्याताओं, कर्मचारियों एवं वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त किया. उन्होंने बताया कि खेल महोत्सव के दौरान छात्रों में उत्साह का माहौल रहा और आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन एवं आपसी भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया.

प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे

क्रिकेट: विजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, मुंगेरउपविजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, खगड़िया

कबड्डी: विजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखपुरा

उपविजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, खगड़िया

वॉलीबॉल: विजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, खगड़िया

उपविजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, मुंगेरटेबल टेनिस: विजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुईउपविजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, खगड़िया

क्विज: विजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, जमुईउपविजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखपुरा

एक्सटेम्पोर: विजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, बरौनीउपविजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखपुरा

डम्ब चराड: विजेता – राजकीय पॉलिटेक्निक, खगड़िया

उपविजेता राजकीय पॉलिटेक्निक, शेखपुरा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन