JAMUI सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Updated:
विज्ञापन
JAMUI सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालीलेबाड पंचायत के गंडा गांव के समीप बीते सोमवार रात्रि दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए.

विज्ञापन

सोनो (जमुई) से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट :

चरकापत्थर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालीलेबाड पंचायत के गंडा गांव के समीप बीते सोमवार रात्रि दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार की मौत इलाज के क्रम में जमुई अस्पताल में हो गई. मृतक युवक की पहचान चरकापत्थर थाना क्षेत्र के सरकंडा गांव निवासी भरत साह के पुत्र साकेंद्र कुमार साह (20) के रूप में हुई है. ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप हुए दुर्घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचवाया. पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है और मृतक के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन