ePaper

कोर्ट परिसर के सामने से युवक का अपहरण करने के मामले में एक गिरफ्तार

Updated at : 13 Dec 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट परिसर के सामने से युवक का अपहरण करने के मामले में एक गिरफ्तार

पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बोधवन तलाव से अपहरण व फिरौती के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति सुजीत यादव जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कोनन गांव का रहने वाला है, जो वर्तमान में बोधवन तालाब में रहता है.

विज्ञापन

जमुई. पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के बोधवन तलाव से अपहरण व फिरौती के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति सुजीत यादव जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के कोनन गांव का रहने वाला है, जो वर्तमान में बोधवन तालाब में रहता है. जानकारी देते सदर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि सदर थाना कांड 549/25 के तहत अपहरण तथा फिरौती से संबंधित एक मामला दर्ज था. इस मामले में अनुसंधान के क्रम में इसकी संलिप्तता पायी गयी है तथा सुजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है. बताते चले कि इसे लेकर बीते 24 सितंबर को जिले के सदर थाना क्षेत्र के अगहरा निवासी कृष्णा सिंह ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. कृष्णा सिंह ने बताया था कि वह अपने बेटे अभिषेक कुमार के साथ जमुई आए हुए थे. जब वो लोग व्यवहार न्यायालय के सामने से गुजर रहे थे तभी बाइक सवार कुछ लोग आये और जबरन उनके बेटे को उठा लिया तथा अपनी बाइक पर बिठाकर लेकर चले गये. थोड़ी देर बाद उन्होंने फोन पर बेटे से बात करवाई और कहा कि अगर मैं अपने बेटे की सलामती चाहता हूं तब मुझे 4 लाख रुपये की फिरौती देनी पड़ेगी. इसी मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही थी और सुजीत यादव को गिरफ्तार किया गया है तथा उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन