पूर्णाहुति के साथ गायत्री अखंड महामंत्र जाप का समापन

Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 19 Feb 2026 8:48 PM

विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में आयोजित चार दिवसीय गायत्री अखंड महामंत्र जाप गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया.

विज्ञापन

झाझा. रेलवे कॉलोनी स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में आयोजित चार दिवसीय गायत्री अखंड महामंत्र जाप गुरुवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. राष्ट्रीय एकता, प्राणी मात्र के कल्याण एवं विश्व शांति को समर्पित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान की शुरुआत 16 फरवरी से की गयी थी. चार दिनों तक चले इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन, हवन एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. कार्यक्रम के अंतिम दिन 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ से पूर्व मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पीले एवं केसरिया वस्त्रों में सजे श्रद्धालु पूरे मनोयोग से अनुष्ठान में शामिल हुए. अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला संयोजक ज्ञान भारती ने बताया कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है तथा वातावरण शुद्ध और पवित्र बनता है. उन्होंने कहा कि गायत्री महामंत्र जाप का उद्देश्य मानव मात्र के कल्याण और विश्व में शांति की स्थापना है. मौके पर लीलाधर कुमार, नूतन कुमारी, बमशंकर बरनवाल, लखिन्द्र बरनवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन