हीटवेव की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

नगर परिषद क्षेत्र के इस्लामनगर मुहल्ले की घटना
जमुई. नगर परिषद क्षेत्र के इस्लामनगर मुहल्ले में रविवार को हीटवेव की चपेटे में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक इस्लामनगर मुहल्ला निवासी मो सत्तार मियां के परिजनों ने बताया कि व कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. रविवार को किसी काम से वह घर से बाहर निकले, तभी हीटवेव की चपेटे में आकर बेहोश होकर गिर पड़े. स्थानीय लोगों की सहायता से उनको सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस संबंध में इमरजेंसी कक्ष में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अभिषेक गौरव ने बताया कि वृद्ध की मौत सदर अस्पताल पहुंचने से पहले हो गयी थी. परिजन द्वारा जो बताया जा रहा है उससे साफ जाहिर होता है कि वृद्ध की मौत हीटवेव के कारण ही हुई है. मो सत्तार की मौत के बाद परिजन में मातम छा गया. सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




