पड़ोसियों ने महिला को पीटकर किया घायल

Updated at :02 Feb 2025 6:39 PM
विज्ञापन
पड़ोसियों ने महिला को पीटकर किया घायल

सदर थाना क्षेत्र के छट्ठू धनामा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक महिला को पीटकर घायल कर दिया है.

विज्ञापन

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के छट्ठू धनामा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने घर में घुसकर एक महिला को पीटकर घायल कर दिया है. परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया. घायल महिला छट्ठू धनामा गांव निवासी सुनीता देवी ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मेरे पड़ोसी राकेश कुमार व उसका भतीजा नीरज कुमार अचानक घर में घुसकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा जिससे मैं घायल हो गयी. घायल द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय थाना को दी गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन