दो लाख से अधिक के बैंक ऋण का 50 हजार रुपये में हुआ समझौता, नीलाम पत्र न्यायालय में बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

फोटो- मौजूद अधिकारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के एक ऋणधारक के 2 लाख से अधिक के बकाया ऋण का नीलाम पत्र न्यायालय में आपसी समझौते से समाधान हुआ. 50 हजार रुपये में हुए इस समझौते में 30 हजार रुपये तत्काल जमा किए गए.

विज्ञापन

Jamui Bank Loan Settlement: झाझा (जमुई). दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के एक ऋणधारक के बकाया ऋण मामले का समाधान नीलाम पत्र पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद के न्यायालय में आपसी समझौते से किया गया. बैंक अधिकारियों की पहल और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी.

दो लाख से अधिक बकाया पर हुआ समझौता

प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार चांद ने बताया कि भेलविंदा गांव निवासी कैलाश यादव के पुत्र केदार यादव पर दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक का 2 लाख 6 हजार 976 रुपये बकाया था. मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच 50 हजार रुपये में समझौता हुआ.

30 हजार रुपये तत्काल किए जमा

समझौते के अनुसार ऋणधारक ने अग्रिम राशि के रूप में 30 हजार रुपये तत्काल जमा कर दिए. शेष 20 हजार रुपये 17 अगस्त तक बैंक में जमा करने पर सहमति बनी है.

बैंक की सूचना पर हुई कार्रवाई

बीडीओ ने बताया कि यह कार्रवाई दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के अधिकारियों की सूचना के आधार पर की गई. बैंक की पहल पर ही मामले को नीलाम पत्र न्यायालय में लाया गया, जहां विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत समझौता कराया गया.

गिरफ्तारी के बाद बनी सहमति

उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों की सूचना के आधार पर संबंधित ऋणधारक की गिरफ्तारी भी हुई थी. इसके बाद न्यायालय में दोनों पक्षों के बीच समझौते की प्रक्रिया पूरी की गई. उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है.

बैंक अधिकारी रहे मौजूद

Jamui Bank Loan Settlement: समझौते के दौरान दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के कई अधिकारी और कर्मचारी न्यायालय में उपस्थित रहे. अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों का समाधान विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: पटना से गया तक चली तबादला एक्सप्रेस, बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में 20 अफसरों का ट्रांसफर

सम्राट चौधरी का ऐलान- 51600 करोड़ निवेश होगा, बिहार बनेगा देश का नया स्टील हब, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

राजद नई टीम क्यों बना रही है? जानिए संगठन भंग करने के पीछे की वजह


विज्ञापन
ऋतांबर सिंह

लेखक के बारे में

By ऋतांबर सिंह

ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन