झाझा में सीडीपीओ ने सेविकाओं को दिया पोषण ट्रैकर ऐप का प्रशिक्षण, बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
फोटो- बैठक में उपस्थित सीडीपीओ | Prabhat Khabar Network
जमुई के बाल विकास परियोजना कार्यालय में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए पोषण ट्रैकर ऐप पर विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया. सीडीपीओ ने ऐप के नए फीचर्स, डाटा एंट्री और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया.
Jamui Anganwadi Update: झाझा (जमुई). बाल विकास परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को आंगनबाड़ी केंद्रों के बेहतर संचालन को लेकर सीडीपीओ वंदना दास की अध्यक्षता में सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पोषण ट्रैकर ऐप के नए फीचर्स, डाटा एंट्री और पोषण संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया.
पोषण ट्रैकर ऐप पर दिया गया व्यावहारिक प्रशिक्षण
सीडीपीओ वंदना दास ने सेविकाओं को पोषण ट्रैकर ऐप में हुए बदलावों की जानकारी देते हुए सही तरीके से डाटा एंट्री करने का प्रशिक्षण दिया. उन्होंने बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं विकास से जुड़ी सूचनाओं को रियल टाइम में दर्ज करने पर विशेष जोर दिया.
केंद्रों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश
बैठक में आंगनबाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, पका हुआ भोजन एवं राशन के पारदर्शी वितरण तथा सभी लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक केंद्र निर्धारित समय पर संचालित होना चाहिए.
गर्भवती और धात्री महिलाओं पर विशेष ध्यान
सीडीपीओ ने सेविकाओं से कहा कि गर्भवती एवं धात्री महिलाओं की नियमित निगरानी की जाए और उन्हें पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी सभी सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए. उन्होंने कुपोषण की रोकथाम के लिए भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया.
तकनीकी समस्याओं का किया गया समाधान
Jamui Anganwadi Update: बैठक के दौरान पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग में आने वाली तकनीकी समस्याओं पर भी चर्चा की गई. सेविकाओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें नई तकनीक का प्रभावी उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.बैठक में अर्चना कुमारी (एक एवं दो), अनिता कुमारी, राहुल कुमार सहित कई आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By ऋतांबर सिंह
ऋतांबर सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झाझा (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










