ePaper

जमुई में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को उड़ाने के लिए लगाया गया आइडी बम, CRPF ने किया निष्क्रिय

Updated at : 06 Oct 2020 1:33 PM (IST)
विज्ञापन
जमुई में नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को उड़ाने के लिए लगाया गया आइडी बम, CRPF ने किया निष्क्रिय

जमुई: जिले के चकाई थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने पांच किलो आइडी बम लगाये गये. इसे सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया.

विज्ञापन

जमुई: जिले के चकाई थाना क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने पांच किलो आइडी बम लगाये गये. इसे सुरक्षाबलों ने निष्क्रिय कर दिया.

सीआरपीएफ 215 बटालियन कमांडेंट मुकेश कुमार ने बताया कि चकाई थाना क्षेत्र के हासीकोल व मझलाडीह गांव के आसपास के जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में नक्सली दस्ते के सदस्य के होने की सूचना मिली थी. इसके बाद चकाई थाना क्षेत्र के अति नक्सल प्रभावित हासीकोल, राजडुमर, दूबेडीह व गरुड़ाबाद के आसपास जंगली और पहाड़ी इलाकों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा था.

अभियान का नेतृत्व 215 बटालियन चकाई कैंप के सहायक कमांडेंट आरएस मीणा व चकाई थाना प्रभारी राजीव तिवारी कर रहे थे. इस दौरान नक्सलियों ने सीआरपीएफ के दस्ते को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से हांसीकोल गांव के ऊपर पहाड़ियों पर पांच किलो आइडी बम लगाया था. लेकिन, सुरक्षाबलों की सजगता के कारण वह किसी भी घटना को अंजाम नहीं दे सके और सुरक्षाबलों ने उस आइडी को बरामद कर उसे निष्क्रिय कर दिया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन