ePaper

मजदूरों के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा : कुमार सुदर्शन सिंह

Updated at : 04 May 2025 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
मजदूरों के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा :  कुमार सुदर्शन सिंह

श्रमिक किसी भी राष्ट्र की प्रगति के आधार स्तंभ व प्रेरणा के जीवंत प्रतीक होते हैं. मजदूरों के बिना राष्ट्र निर्माण पूरा नहीं हो सकता है.

विज्ञापन

जमुई. श्रमिक किसी भी राष्ट्र की प्रगति के आधार स्तंभ व प्रेरणा के जीवंत प्रतीक होते हैं. मजदूरों के बिना राष्ट्र निर्माण पूरा नहीं हो सकता है. उक्त बातें मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में झाझा प्रखंड के ककनचोर पंचायत स्थित मघी महादलित बस्ती में मजदूरों को अंगवस्त्र व मिठाई वितरित करते हुए युवा समाजसेवी कुमार सुदर्शन सिंह ने कही. उन्होंने कहा कि मजदूर हमारे देश की रीढ़ हैं. इनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है. उन्होंने मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि समाज के निर्माण में मजदूरों और किसानों का योगदान सबसे महत्वपूर्ण है. अगर इनके अधिकारों, स्वास्थ्य, सम्मान की अनदेखी की जाती है तो यह हितकर नहीं हो सकता है. मौके पर ग्रामीण रविन्द्र रविदास, मनोज मांझी, रंजीत रविदास, सुरेंद्र रविदास, किस्टो मांझी, ललन पासवान, अनिल कुमार, लालिया देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन