ePaper

सिकंदरा में सांसद अरुण भारती ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Updated at : 18 Jan 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
सिकंदरा में सांसद अरुण भारती ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जमुई सांसद अरुण भारती रविवार को नगर क्षेत्र स्थित पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों एवं फुटकर विक्रेताओं की समस्याएं सुनीं.

विज्ञापन

सिकंदरा . जमुई सांसद अरुण भारती रविवार को नगर क्षेत्र स्थित पथ निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय लोगों एवं फुटकर विक्रेताओं की समस्याएं सुनीं. इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह पूर्व विधान परिषद उम्मीदवार गुड्डू यादव, उप प्रमुख नैयर खान सहित अन्य लोगों ने सांसद को फूलमाला, शॉल व बुके भेंट कर सम्मानित किया. सीओ नेहा रानी की उपस्थिति में दर्जनों फुटकर विक्रेताओं ने अतिक्रमण के कारण उजड़े रोजगार की पीड़ा सांसद के समक्ष रखी और स्थायी व अस्थायी दुकानों की मांग की. इसके साथ ही सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को रेफरल अस्पताल का दर्जा देने, महिला चिकित्सक की नियुक्ति, पेयजल व्यवस्था, रजिस्ट्री ऑफिस की स्थापना तथा कुडंघाट डैम से बहुआर नदी में ब्रांच कैनाल छोड़ने की मांग भी सांसद के समक्ष रखी गयी. सांसद अरुण भारती ने कहा कि पथ परिवहन विभाग के मुख्यालय एवं जिला पदाधिकारी से बात कर विभागीय भूमि पर दुकानदारों को तत्काल रोजगार के लिए स्थान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा. वहीं जिप अध्यक्ष प्रतिनिधि गुड्डू यादव ने बताया कि जिला परिषद द्वारा शीघ्र 150 दुकानों का निर्माण कराया जायेगा, जिसमें पूर्व से स्थापित दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाएगी. सांसद ने आश्वासन दिया कि पटना से जमुई आने-जाने के दौरान वे नियमित रूप से सिकंदरा में रुककर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे. मौके पर रविशंकर पासवान, चंद्रदेव सिंह, शोभी महतो, जयराम महतो, राजेश मिश्रा, राकेश कुमार, चिक्कू केशरी, बमबम यादव, विशाल चौधरी, मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन