ePaper

बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह के निधन पर मलयपुर गांव में शोक

Updated at : 08 Dec 2024 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह के निधन पर मलयपुर गांव में शोक

बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह का निधन रविवार को पटना स्थित उनके निजी आवास पर हो गया. वे बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी थी.

विज्ञापन

बरहट. बांका की पूर्व सांसद मनोरमा सिंह का निधन रविवार को पटना स्थित उनके निजी आवास पर हो गया. वे बिहार के भूतपूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर सिंह की धर्मपत्नी थी. उनके निधन का समाचार सुन मलयपुर सहित पूरे जमुई में शोक की लहर दौड़ पड़ा. मोनरमा सिंह बांका से दो बार सांसद रही थी. पहली बार 1984 में लोकसभा चुनाव जीत कर संसद पहुंची थी. इसके बाद चंद्रशेखर सिंह के निधन के उपरांत 1986 के उपचुनाव में सांसद चुनी गई थी. कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह नौ बजे उनके आवास से पार्थिव शरीर निकला जायेगा और सदाकत आश्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी. उन्होंने कहा कि मनोरमा सिंह एक राजनेता ही नहीं बल्कि हम सबों की अभिभावक थीं. उनके निधन से अपूरणीय क्षति हुई है. उनके निधन पर बिहार विधान परिषद सदस्य डा समीर कुमार सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि डा राजीव कुमार सिंह, पू्र्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, जिला कांग्रेस महिला अध्यक्ष देवी देवी, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, महासचिव श्रीनिवास सिंह, भाजपा नेता विकास कुमार सिंह, बरहट प्रमुख रूबेन कुमार सिंह, मुरारी सिंह उर्फ शुकुलजी, देवेंद्र सिंह, सुबोध सिंह, सुनील सिंह, पूर्व मुखिया संजीत कुमार सिंह, आलोक सिंह, अमित कुमार सिंह सहित दर्जनों लोगों ने शोक प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन