जमुई में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, युवक घायल

अस्पताल में इलाज कराता घायल युवक
Jamui Bike Accident: घायल युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के ढ़ीवा गांव निवासी सोहित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. वह जयप्रकाश साव के पुत्र हैं.
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:
Jamui Bike Accident: शहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप शनिवार को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घायल युवक की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के ढ़ीवा गांव निवासी सोहित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है. वह जयप्रकाश साव के पुत्र हैं.
जानकारी के अनुसार सोहित कुमार गुप्ता किसी न्यायिक कार्य से बाइक पर सवार होकर जमुई आ रहे थे. इसी दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए.
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को उठाया और इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.
डॉक्टरों के अनुसार युवक को हल्की चोटें आई हैं और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










