विधायक श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिजनों को दी सांत्वना
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Nov 2024 9:28 PM
सदर विधायक श्रेयसी सिंह सोमवार को बनझुलिया गांव निवासी रामदेव पासवान के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी.
गिद्धौर. सदर विधायक श्रेयसी सिंह सोमवार को बनझुलिया गांव निवासी रामदेव पासवान के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी. जानकारी के अनुसार, बीते रविवार को रामदेव पासवान के पुत्र दीपक पासवान उर्फ दीपू की शव कंपनीबाग तालाब से बरामद की गयी थी. विधायक श्रेयसी सिंह ने पीड़ित परिवार को ढ़ांढ़स बंधायी. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में हमारी पूरी सहानुभूति पीड़ित परिवार के साथ है. मुझसे जो बन पड़ेगा मैं पीड़ित परिवार को सहयोग करूंगी और सरकारी लाभ दिलाने को लेकर भी पदाधिकारियों से बात करूंगी. इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश सिंह, सूरज सिंह, समाजसेवी नंदू सिंह, इंद्रदेव कुमार, लक्ष्मण साव, मुकेश साव, डब्लू पांडेय, पैक्स अध्यक्ष राजीव साव पिंकू, बबलू सिंह चौहान सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










