ePaper

दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 04 Sep 2025 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावाली, छठ पर्व पर कई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

झाझा . यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावाली, छठ पर्व पर कई पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. सीपीआरओ एस चंद्र ने बताया कि मऊ-कोलकाता-मऊ फेस्टिवल स्पेशल सिवान-छपरा-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी-किउल-झाझा-आसनसोल के रास्ते चलाई जायेगी. मऊ-कोलकाता फेस्टिवल स्पेशल आगामी 24 सितंबर से 12 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को मऊ से दिन के 01.30 बजे खुलकर शाम 06.40 बजे हाजीपुर, 09.00 बजे बरौनी, 10.30 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए गुरुवार को सुबह 08.00 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वापसी में कोलकाता-मऊ फेस्टिवल स्पेशल आगामी 25 सितंबर से 13 नवंबर तक सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से दिन के 01.20 बजे खुलकर रात्रि के 09.50 बजे किउल, 11.40 बजे बरौनी, शुक्रवार को 01.45 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 07.45 बजे मऊ पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि दुर्ग-पटना-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन झाझा-चितरंजन-धनबाद-रांची-रायपुर के रास्ते चलाई जायेगी. दुर्ग-पटना फेस्टिवल स्पेशल आगामी 19 अक्टूबर को दुर्ग से अपराह्न 02.50 बजे खुलकर सोमवार को 07.05 बजे धनबाद, 12.00 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शाम 04.30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में पटना-दुर्ग फेस्टिवल स्पेशल आगामी 20 अक्टूबर को पटना से शाम 06.10 बजे खुलकर मंगलवार को 02.35 बजे धनबाद, 07.05 बजे रांची सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए रात्रि के 11.20 बजे दुर्ग पहुंचेगी. उन्होंने बताया कि गोंदिया-पटना-गोंदिया फेस्टिवल स्पेशल झाझा-चितरंजन-धनबाद-रांची-रायपुर-दुर्ग के रास्ते चलाई जाएगी. गोंदिया-पटना फेस्टिवल स्पेशल आगामी 23 अक्टूबर एवं 24 अक्टूबर को गोंदिया से दिन के 12.30 बजे खुलकर 02.45 बजे दुर्ग, अगले दिन सुबह 07.05 बजे धनबाद, 12.00 बजे झाझा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 04.30 बजे पटना पहुंचेगी. पटना-गोंदिया फेस्टिवल स्पेशल आगामी 24 अक्टूबर एवं 25 अक्टूबर को पटना से शाम 06.10 बजे खुलकर अगले दिन 02.35 बजे धनबाद, 07.05 बजे रांची, रात्रि 09.50 बजे रायपुर एवं 11.20 बजे दुर्ग सहित अन्य स्टेशनों पर तीसरे दिन सुबह03.00 बजे गोंदिया पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन