जमुई में गिरा ठनका, स्नान कर रहे युवक की कुएं में गिरने से हो गयी मौत, परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन
फोटो सदर अस्पताल में गमजदा परिजन   | Prabhat Khabar Network

सदर अस्पताल में गमगीन परिजन.  | Prabhat Khabar Network

Jamui Lightning Tragedy : जमुई के नूमर गांव में वज्रपात से 35 वर्षीय युवक पवन कुमार यादव की दर्दनाक मौत हो गई. खेत से लौटकर कुएं पर स्नान करते समय यह घटना हुई. युवक अपने पीछे चार बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं.

विज्ञापन

Jamui Lightning Tragedy : जमुई जिले के बरहट थाना क्षेत्र के नूमर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

स्नान के दौरान वज्रपात बना काल

घटना बुधवार देर शाम की है. नूमर गांव निवासी पवन कुमार यादव खेत से काम कर घर लौटे थे. परिजनों के अनुसार वह घर के समीप स्थित कुएं पर स्नान करने गए थे. इसी दौरान हल्की बारिश के बीच अचानक तेज बिजली चमकी और वज्रपात की चपेट में आने से वह कुएं में गिर पड़े. आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.

सूचना मिलते ही गांव में मचा कोहराम

घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए. मृतक अपने पीछे चार बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं. उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

घटना की सूचना मिलने पर बरहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. गुरुवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

बारिश के दौरान बरतें सतर्कता

बारिश और मेघगर्जन के मौसम में विशेषज्ञ खुले स्थानों, खेतों, पेड़ों और जलस्रोतों के पास जाने से बचने की सलाह देते हैं. वज्रपात की संभावना होने पर सुरक्षित भवन के भीतर रहना और मौसम सामान्य होने के बाद ही बाहर निकलना अधिक सुरक्षित माना जाता है.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन