खैरमा के पास तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त, मजदूर गंभीर घायल, चालक मौके से फरार

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सदर अस्पताल में इलाजरत घायल मजदूर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के पास तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें मजदूरी कर लौट रहा एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर डायल 112 पुलिस टीम ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है. दुखद बात यह है कि दुर्घटना के बाद बाइक चालक घायल को वहीं छोड़कर फरार हो गया.

विज्ञापन

Road Accident: जमुई. जमुई-मलयपुर मुख्य मार्ग पर खैरमा के समीप तेज रफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया. चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन

मजदूरी कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

घायल की पहचान लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के पटेलपुर गांव निवासी गौतम कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि गौतम पिछले कई दिनों से जमुई जिले के हांसडीह में रहकर मजदूरी करता है.घायल गौतम ने बताया कि वह बरहट प्रखंड के टेंगहरा गांव में मजदूरी करने गया था. काम समाप्त होने के बाद वह दिनेश मिस्त्री के साथ बाइक से हांसडीह लौट रहा था.

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

गौतम का आरोप है कि बाइक चला रहा दिनेश मिस्त्री काफी तेज गति से वाहन चला रहा था. खैरमा के समीप अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों सड़क पर गिर पड़े. हादसे में गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को छोड़कर फरार हुआ चालक

दुर्घटना के बाद बाइक चालक दिनेश मिस्त्री घायल गौतम को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी.

डायल 112 पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Road Accident: सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराते हुए सदर अस्पताल पहुंचाया. पुलिस पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी है.अस्पताल सूत्रों के अनुसार घायल मजदूर की स्थिति फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन