ePaper

सिकंदरा लूटकांड का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 04 Jan 2026 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
सिकंदरा लूटकांड का खुलासा, अंतरजिला गिरोह के दो अपराधी गिरफ्तार

जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर उसमें शामिल अंतरजिला गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

– दो विधि विरुद्ध बालकों को किया गया निरुद्ध खैरा. जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर उसमें शामिल अंतरजिला गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही इस घटना में शामिल दो विधि विरुद्ध बालकों को भी निरुद्ध किया गया है. इसे लेकर एसपी विश्वजीत दयाल ने रविवार को खैरा थाना परिसर में एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि पुलिस ने लूटी गयी होंडा साइन बाइक भी बरामद किया है. बताया कि बीते 21 दिसंबर 2025 की रात करीब 8:40 बजे सिकंदरा थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि धरहरा निवासी पंकज कुमार वर्णवाल, पिता दशरथ मोदी, दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान धधौर बाभन टोला ठाकुरबाड़ी मोड़ के पास तीन अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पिस्टल का भय दिखाकर उनकी होंडा साइन बाइक, विवो कंपनी का मोबाइल फोन और 16 हजार रुपये नकद लूट लिये. घटना के बाद पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी. इस संबंध में सिकंदरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड के अनुसंधान के क्रम में एसडीपीओ जमुई के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस के द्वारा तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान कर कार्रवाई करते हुए लूटकांड का सफल उद्भेदन किया गया और लूटी गयी होंडा साइन बाइक बरामद की गयी. इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त जिले के सदर थाना क्षेत्र के लोहरा निवासी राजीव कुमार, पिता शैलेंद्र महतो, सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर निवासी नीतीश कुमार, पिता संजय यादव है. दोनों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास है. इसके अलावा छापेमारी टीम के द्वारा छापेमारी के क्रम में दो अन्य बाइक सवार को गिरफ्तार किया गया है, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. छापेमारी के दौरान गिरफ्तार लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी कुख्यात अपराधी नीतीश कुमार, पिता भगवान महतो, शेखपुरा जिले के घोसकुरी थाना क्षेत्र निवासी दीपांशु कुमार, पिता दिलीप प्रसाद है. गिरफ्तार सभी अपराधी अंतर जिला गिरोह के सदस्य हैं जो लगातार जमुई के अलावा लखीसराय और शेखपुरा जिले में भी आपराधिक वारदातों को अंजाम देते रहे हैं. लखीसराय और शेखपुरा जिले के गिरफ्तार अपराधी को संबंधित थाना में सुपुर्द कर दिया गया है. इस अभियान में जिला आसूचना इकाई प्रभारी सह मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार, सिकंदरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार थानाध्यक्ष सिकंदरा, पुअनि आलोक कुमार, पुअनि पियुष कुमार, पीटीसी किशन कन्हैया तथा जिला आसूचना इकाई की टीम शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन