ePaper

अंडर-19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में लखीसराय ने मुंगेर को हराया

Updated at : 30 Mar 2024 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
अंडर-19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में लखीसराय ने मुंगेर को हराया

अंडर-19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, झाझा. रेलवे चंदवारी मैदान में बीसीए द्वारा संचालित अंडर-19 रणधीर वर्मा क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ शनिवार को किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष विपिन साह, सामाजिक कार्यकर्ता राजीव कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव, जिला संगठन संयुक्त सचिव सह चिकित्सक डॉ राकेश कुमार सिंह, सौरभ गोयल, जिला सचिव इमरान अख्तर समेत कई लोगों ने फीता काटकर व बल्ला चलाकर किया. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए लखीसराय की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मैच में 49.1 ओवर में 10 विकेट पर 274 रन बनाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम 42.5 बाल में सभी विकेट खोकर 186 रन ही बना पायी. इस प्रकार लखीसराय की टीम 88 रन से विजय हासिल कर लिया. लखीसराय के बल्लेबाज बाबुल कुमार को शानदार 119 बॉल पर 101 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दंत चिकित्सक डॉ राकेश कुमार ने दिया. उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि यह खुशी की बात है कि झाझा की धरती पर बीसीए का मैच हो रहा है. इस मैच को देखकर अन्य खिलाड़ियों की भावना भी जागृत होगी और खेल में अच्छा करेंगे. अंपायर के रूप में सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, स्कोरर के रूप में सुमन कुमार व शुभम कुमार थे. मैच को सफल बनाने में स्टेशन क्लब के खिलाड़ी अमित कुमार, जावेद अंसारी, राहुल कुमार सिंह, मयंक मेहता समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन