ePaper

भभुआ में सम्मानित हुए कुणाल कुमार

Updated at : 19 Apr 2025 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
भभुआ में सम्मानित हुए कुणाल कुमार

14 अप्रैल को हुआ आयोजन

विज्ञापन

लक्ष्मीपुर. प्रखंड क्षेत्र के चिनबेरिया गांव निवासी संजय पासवान के पुत्र च स्व नौरंगी पासवान के पौत्र कुणाल कुमार को भभुआ जिले के शहीद संजय सिंह महिला कॉलेज भभुआ में 14 अप्रैल को आयोजित हुए दो दिवसीय मल्टी डिसिप्लिनरी नेशनल सेमिनार में सम्मानित किया गया. इस नेशनल सेमिनार जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं कई बुद्धिजीवियों एवं व्याख्याताओं के देखरेख में आयोजित किया गया था. इस सेमिनार में भार्गवा फाउंडेशन फॉर रिसर्च के प्रतिनिधि के रूप में छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े शोध कार्यों में प्रेरित करने को लेकर दिये गये व्याख्यान को लेकर उन्हें सम्मानित किया गया है. बताते चलें कि कुणाल एक लंबे समय से सरकार से संबद्ध भार्गवा फाउंडेशन एंड रिसर्च संस्थान से जुड़ महाविद्यालय के छात्रों एवं महिलाओं को शिक्षा शोध कार्य को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं. कुणाल की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल झरिया, उच्च माध्यमिक शिक्षा झरिया राज हाई स्कूल प्लस टू झरिया से हासिल की है, वहीं उन्होंने स्नातक 2020 एवं एमए की पढ़ाई दर्शन शास्त्र से 2023 में बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी धनबाद से की है. अपनी शिक्षा के उपरांत वे भार्गवा फाउंडेशन से जुड़े शिक्षा शोध कार्यों को ले छात्रों एवं महिलाओं को फाउंडेशन के माध्यम से प्रेरित कर उनका मार्गदर्शन करते आ रहे हैं. इसी कार्य को लेकर 14 अप्रैल को कैमूर जिले में आयोजित सेमिनार में उन्हें इस शोध कार्य से जुड़े क्षेत्र में छात्रों एवं महिलाओं को आगे बढ़ाने को लेकर सम्मानित किया गया है. उन्हें आयोजन समिति द्वारा मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है. सम्मान कार्यक्रम में भभुआ जिलाधिकारी सावन कुमार, जिला अनुमंडल पदाधिकारी विजय प्रसाद, वैशाली जिले के सब जज रंजन कुमार सिंह एवं आयोजन समिति के डॉ. तारा सिंह सहित कई बुद्धिजीवियों की उपस्थिति में इंदिरा गांधी कॉलेज वाइटमारी बोंगाई आसाम के समन्वयक आइक्यूएसी डॉ हसन अली अहमद ने सम्मानित किया है. वहीं कार्यक्रम में मौजूद अन्य अतिथि डॉ केवी शर्मा, डॉ प्रोमिता दास, डॉ रवि कुमार, डॉ बिपिन कुमार सहित कई व्याख्याताओं, शिक्षाविदों तथा बुद्धिजीवियों ने कुणाल कुमार को शिक्षा एवं शोध कार्य में किये जा रहे प्रयास की सराहना कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन