शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलशयात्रा

माहौल बना भक्तिमय
खैरा. प्रखंड अंतर्गत चुंआ गांव में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार की सुबह में कलश शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें 251 श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर भाग लिया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव के सभी लोग लगे हुए हैं. यज्ञ के आचार्य अभिषेक पांडे एवं आचार्य वीरेंद्र जी महाराज वाराणसी मुख्य यजमान सुखदेव पासवान एवं उनकी पत्नी पुतुल देवी हैं. मौके पर बांका की पूर्व सांसद पुतुल देवी भी मौजूद थीं. उक्त यात्रा मिश्र टोला, बरकुर्वा, चुंआ, चिल्ली, सिमराबांध होते हुए गादी टोला के निकट सुखनार नदी के हनुमान घाट पर पहुंची. यहां महिलाओं ने कलश में जल भरा. सभी विद्वान पंडितों ने कलश एवं जल का संकल्प कराया और कलश यात्री वहां से रवाना हुए. आचार्य अभिषेक पांडे ने बताया कि शनिवार, रविवार एवं सोमवार को तीन दिनों का यह कार्यक्रम है. जहां संध्या में विद्वान पंडितो द्वारा प्रवचन होगा एवं उसके बाद जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




