जमुई के झाझा में रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका

पोस्टमार्टम के लिए अज्ञात युवक के शव को सदर अस्पताल ले जाती पुलिस टीम
Jhajha Rail Track Accident: जानकारी के अनुसार कानन गांव के समीप अप रेलवे लाइन पर पोल संख्या 371/19 और 371/20 के बीच एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही झाझा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
जमुई से अर्जुन अरनव की रिपोर्ट:
Jhajha Rail Track Accident: किउल-जसीडीह रेलखंड के झाझा स्टेशन के समीप कानन गांव के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव बरामद होने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं.
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
जानकारी के अनुसार कानन गांव के समीप अप रेलवे लाइन पर पोल संख्या 371/19 और 371/20 के बीच एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही झाझा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया.
पुलिस ने शुरू की पहचान की प्रक्रिया
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी. बताया जाता है कि शव सोमवार देर रात करीब एक बजे बरामद किया गया था. प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर युवक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है.
ट्रेन से गिरने की आशंका
पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला किसी चलती ट्रेन से गिरने का प्रतीत हो रहा है. हालांकि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
मंगलवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं मृतक की पहचान नहीं होने के कारण मामले को लेकर रहस्य बना हुआ है.
पुलिस ने लोगों से की सहयोग की अपील
झाझा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी युवक के लापता होने की जानकारी हो तो तत्काल थाना से संपर्क करें, ताकि शव की पहचान कर उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके. पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shruti Kumari
श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










