ePaper

जदयू का आभार-सह-सम्मान समारोह 25 को

Updated at : 23 Dec 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
जदयू का आभार-सह-सम्मान समारोह 25 को

बिहार विधानसभा में जदयू की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में 25 दिसंबर को जमुई के न्यू द्वारिका विवाह भवन में होने वाले आभार-सह-सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर जदयू के प्रधान कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

जमुई . बिहार विधानसभा में जदयू की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में 25 दिसंबर को जमुई के न्यू द्वारिका विवाह भवन में होने वाले आभार-सह-सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर जदयू के प्रधान कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में समीक्षा बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जद(यू) जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने की. बैठक में जानकारी दी गई कि समारोह में प्रदेश के कई गणमान्य नेताओं के अलावा माननीय विधायक श्याम रजक एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी की उपस्थिति रहेगी. जिलाध्यक्ष शैलेंद्र महतो ने कहा कि जिले में जदयू का प्रदर्शन शानदार रहा है और आगे भी इससे बेहतर परिणाम के लिए संगठन पूरी मजबूती के साथ काम करेगा. उन्होंने आह्वान किया कि इस आभार एवं सम्मान समारोह में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं. बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर चौधरी, सिकंदरा विधानसभा प्रभारी विनोद पासवान, जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सुनील वर्णवाल, जिला उपाध्यक्ष पवन रंजन साह, पवन साह, जिला सचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ नेता सकलदेव दास, गरीब खान, युवा जिलाध्यक्ष सोनू रावत, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष सुजीत मेहता, जमुई नगर अध्यक्ष राजेश वर्मा, सिकंदरा प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, खैरा प्रखंड अध्यक्ष रामानंद सिंह, बरहट प्रखंड अध्यक्ष भीष्मदेव मंडल, लक्ष्मीपुर प्रखंड अध्यक्ष करुणा देवी, सोनो प्रखंड अध्यक्ष गुरुदयाल यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन