जमुई में आज किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद, देखें पूरा रोस्टर

Updated:
विज्ञापन
जमुई में आज किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद, देखें पूरा रोस्टर

सांकेतिक तस्वीर

Jamui Sadar Hospital OPD: जमुई सदर अस्पताल ने शुक्रवार के लिए ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं का रोस्टर जारी कर दिया है. मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन

Jamui Sadar Hospital OPD: जमुई. सदर अस्पताल जमुई में शुक्रवार को मरीजों के इलाज और परामर्श के लिए विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार ओपीडी, इमरजेंसी, महिला ओपीडी और ऑपरेशन थिएटर में अलग-अलग पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है, ताकि मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिल सके.

पुरुष ओपीडी से सर्जरी तक विशेषज्ञ डॉक्टर तैनात

पुरुष ओपीडी में पहली पाली में डॉ खुबाईब आलम और दूसरी पाली में डॉ सौरव कुमार सिंह मरीजों का इलाज करेंगे. आर्थो ओपीडी में डॉ विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ थनीष कुमार और डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देंगे.

मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष, टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार और पीडिया ओपीडी में डॉ शैलेन्द्र कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है. वहीं सर्जन ओपीडी में डॉ मृत्यूजंय कुमार मरीजों की जांच करेंगे.

महिला मरीजों के लिए तीन पालियों में विशेष व्यवस्था

महिला ओपीडी में पहली पाली में डॉ स्निग्धा, दूसरी पाली में डॉ नम्रता सिन्हा और तीसरी पाली में डॉ स्वेता सिंह उपलब्ध रहेंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अलग-अलग शिफ्ट में चिकित्सकों की तैनाती की गयी है.

इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

सदर अस्पताल की इमरजेंसी सेवा शुक्रवार को भी 24 घंटे सक्रिय रहेगी. पहली पाली में डॉ नवीन चंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ जीके सुमन और तीसरी पाली में डॉ अंशुल अनुराग मरीजों को चिकित्सकीय सुविधा देंगे.

ओटी और पैथोलॉजी में भी रहेगी सुविधा

आई ओटी में डॉ गौरव हेंब्रम और जनरल ओटी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी लगायी गयी है. पैथोलॉजी विभाग में डॉ मोनिका रंजन और ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज मौजूद रहेंगे. वहीं एनसीडी विभाग में डॉ संजय राम अपनी सेवा देंगे.

एसएनसीयू और एनेस्थीसिया विभाग में अलग-अलग पाली

एसएनसीयू में पहली पाली में डॉ प्रतिक प्रिया और दूसरी पाली में डॉ अमित रंजन तैनात रहेंगे. एनेस्थीसिया विभाग में पहली पाली में डॉ मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ अजीत कुमार और तीसरी पाली में डॉ रघुनंदन कुमार की ड्यूटी लगायी गयी है.

Also Read: बिहार के लाल ने बनाया ऐसा प्लेटफॉर्म, जहां दिग्गज क्रिकेटर शेयर कर रहे हैं अपनी अनसुनी कहानियां, जानिए इसके बारे में

विज्ञापन
प्रत्युष प्रशांत

लेखक के बारे में

By प्रत्युष प्रशांत

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन