एकतरफा मुकाबले में जमुई ने मुंगेर को 106 रनों से हराया

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में गुरुवार को जमुई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर टीम को 106 रनों से पराजित कर दिया.
भागलपुर. सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे बीसीए रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के लीग मुकाबले में गुरुवार को जमुई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंगेर टीम को 106 रनों से पराजित कर दिया. मुंगेर टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. जमुई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में छह विकेट खोकर 331 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. बल्लेबाजी में मोहम्मद शमशाद तौफीक ने 77 रनों की तेज पारी खेली. जबकि मोहम्मद अजमल फरहत ने 97 रन की शानदार पारी खेली. निशु यादव ने 100 रन की शतकीय पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. मुंगेर की ओर से गेंदबाजी में रजनीश कुमार व नेहल नरेश कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर टीम ने 43.4 ओवर में 225 रनों पर ऑल आउट हो गयी. बल्लेबाजी में अनमोल विश्वास ने 78 व शिवम ने 39 रनों का योगदान दिया. जमुई की ओर से गेंदबाजी में हिमांशु कुमार ने तीन, मोहम्मद अजमल फरहत व सचिन भारद्वाज ने दो-दो विकेट चटकाये. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जमुई के मोहम्मद अजमल फरहत को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया. मैच में अंपायर के नैय्यर अली व शाहिद अख्तर थे. स्कोरिंग में अंकित राज व शिवम कुमार थे. शुक्रवार को मुंगेर व भागलपुर टीम के बीच मैच खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




