खैरा के चांचों का रहने वाला दारोगा यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

Published at :24 Feb 2025 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
खैरा के चांचों का रहने वाला दारोगा यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार

जिले के खैरा थाना क्षेत्र के चांचों गांव निवासी महेश कुमार सिंह के पुत्र राहुल कुमार को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

जमुई. जिले के खैरा थाना क्षेत्र के चांचों गांव निवासी महेश कुमार सिंह के पुत्र राहुल कुमार को वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राहुल वर्तमान में वैशाली जिले के बिदुपुर थाना में दरोगा के पद पर कार्यरत था, तथा यौन शोषण के आरोप में राहुल को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल बेगूसराय जिले के रहने वाले की युवती ने वैशाली महिला थाना में दारोगा राहुल कुमार के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था. युवती ने बताया था कि उसकी मुलाकात राहुल से उस वक्त हुई थी, जब दोनों पटना में रहकर पढ़ाई करते थे. इस दौरान दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी. युवती ने बताया कि राहुल कुमार की नौकरी लगने के बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया. इसके बाद वह वैशाली जिले की ही किसी और लड़की के साथ शादी करने वाला था. इसकी सूचना जब युवती को हुई तब उसने वैशाली महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है तथा न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वैशाली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से इसे लेकर विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन