ePaper

सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, मातम

Updated at : 23 Nov 2025 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत, मातम

शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत रविवार को इलाज के दौरान हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया.

विज्ञापन

जमुई . शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल महिला की मौत रविवार को इलाज के दौरान हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया. मृतक महिला जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के तारोन गांव निवासी मदन तांती की 40 वर्षीय पत्नी अनीता देवी थी. परिजन ने बताया कि अनिता देवी बीते शनिवार की सुबह अपने खेत में धान का पुंज लगाने के लिए जा रही थी. सड़क पार करने के दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारते हुए फरार हो गया था. इस दुर्घटना में अनिता देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुये चिकित्सक ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया था. लेकिन परिजन द्वारा शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती करवाया गया जहां रविवार को उसकी मौत हो गई. अनिता देवी की मौत के बाद परिजनों में मातम छा गया, सभी का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन