बलियाडीह झड़प मामले में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Published at :05 Mar 2025 9:11 PM (IST)
विज्ञापन
बलियाडीह झड़प मामले में पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

बालियाडीह मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों को पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

झाझा. बालियाडीह मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों को पुलिस ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि 16 फरवरी को थानाक्षेत्र के बलियाडीह गांव में घटित घटना में फरार चल रहे चार नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी पुलिस ने तकनीकी मदद से की है. गिरफ्तार सभी आरोपित बलियाडीह गांव का ही रहने वाले हैं. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार मो रियाज अंसारी, मो नोशाद अंसारी, मो मिकाइल अंसारी और मो रहुफ मियां हैं. इस घटना में 41 लोग नामजद हैं और 50- 60 लोग अज्ञात हैं. मामले में कुल 11 लोगों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया. जिसमें मुख्य आरोपित हसन अखलाक को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है. उन्होंने बताया की सभी नामजद व अज्ञात अन्य दूसरे प्रदेश में भाग गए हैं. पुलिस अनुसंधान के क्रम में अब तक कुल 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अन्य की गिरफ्तारी में भी जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपित की पहचान स्थानीय लोगों की मदद व वीडियो के आधार पर की जा रही है. अज्ञात में से भी 10 से 15 लोगों की शिनाख्त कर ली गयी है. पुलिस की टीम कार्य कर रही है. इसके लिए एसआइटी का गठन भी किया गया है, जो लगातार फरार आरोपितों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चला रही है. छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, पुलिस पदाधिकारी कुंज बिहारी एवं कई अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन