महिलाएं आगे आएंगी तो समाज व राष्ट्र बनेगा सशक्त : अंशुमान

Updated at : 08 Mar 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
महिलाएं आगे आएंगी तो समाज व राष्ट्र बनेगा सशक्त : अंशुमान

जन शिक्षण संस्थान में मनाया गया अंतराष्ट्रीय महिला दिवस

विज्ञापन

जमुई.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जन शिक्षण संस्थान परिसर में विभिन्न तरह के कार्यक्रम व प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षाविद् मुक्तिरानी, मीना कुमारी, एवं रुक्मिणी कुमारी झा मौजूद रहीं. कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथियों ने महिलाओं के ऐतिहासिक, राजनीतिक योगदान और उनके संरक्षण में बने कानूनी पहलुओं पर प्रकाश डाला. महिला शक्ति के कर्तव्यों का बोध कराया. जेएसएस जमुई डायरेक्टर अंशुमान ने बेहतर समाज के निर्माण के लिए महिलाओं को आगे आने की बात कही. उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी तकरीबन महिलाओं की है और अगर महिलाएं आगे आएंगी तो एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण हो सकता है. शिक्षित व जागरूक महिलाएं सशक्तीकरण की मिशाल पेश कर सकती हैं.

विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित, किया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों के बीच म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, मेहंदी जैसे विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित किया गया और सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया. इसके अलावा ट्रेनर ऊषा कुमारी, कोमल कुमारी, ज्योति कुमारी, गुड़िया केशरी, बबीता देवी एवं अभिषेक कुमार झा को उत्कृष्ट ट्रेनिंग के लिए सम्मानित किया गया. गिद्धौर सेंटर के कम्प्यूटर प्रशिक्षुओं ने नारीशक्ति आधारित एक नाटक का मंचन कर खूब तालियां बटोरी. संस्थान के प्रोग्राम ऑफिसर अमित कुमार ने मंच संचालक की भूमिका निभायी. मौके पर अकाउंटेंट मनोज कुमार्, एसिस्टेंट प्रोग्राम ऑफिसर विकास रंजन, फील्ड ऑफिसर सोनी कुमारी, कार्यालय कर्मी रोहित रावत, प्रीति कुमारी समेत सैकड़ों लाभार्थी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन