ePaper

तेल टैंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, टैंकर जब्त

Updated at : 20 Dec 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन
तेल टैंकर से भारी मात्रा में शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार, टैंकर जब्त

नववर्ष को देखते हुए विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर जिले के सभी चेकपोस्ट सहित अन्य जगहों पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार जांच के साथ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

जमुई. नववर्ष को देखते हुए विभाग के सचिव और समाहर्ता के निर्देश पर जिले के सभी चेकपोस्ट सहित अन्य जगहों पर उत्पाद विभाग की टीम द्वारा लगातार जांच के साथ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर मोड़ के समीप से शनिवार को उत्पाद विभाग की टीम द्वारा इंडियन ऑयल लिखे तेल के टैंकर से भारी मात्रा में शराब की खेप को जब्त किया गया. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया. तस्कर की पहचान वैशाली जिले के सहाई गांव निवासी अशोक राय के पुत्र पवन कुमार था रहीमपुर गांव निवासी संतलाल राय के पुत्र गणेश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी देते उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जमुई के रास्ते अवैध शराब की खेप ले जायी जा रही है. सूचना के बाद उत्पाद थाना प्रभारी धर्मवीर कुमार वन के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा झाझा थाना क्षेत्र के दादपुर मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान इंडियन ऑयल लिखा हुआ एक तेल टैंकर की तलाशी ली गयी तो टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया गया. जिसका बाजार मूल्य करीब 25 लाख बताया जा रहा है. शराब की खेप झारखंड के देवघर से बरौनी ले जाया जा रहा था. तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए टैंकर पर अलग-अलग नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे और शहर में प्रवेश करते ही नंबर बदल देते थे. इसी दौरान एक बोलेरो वाहन से भी 19 कार्टन शराब बरामद किया गया. फिलहाल, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन