ePaper

पत्नी व परिवार छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार युवक के घर कुर्की

Updated at : 26 Nov 2025 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
पत्नी व परिवार छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार युवक के घर कुर्की

प्रखंड मुख्यालय सोनो निवासी रवि कुमार भारत के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके घर कुर्की जब्ती की गयी.

विज्ञापन

सोनो . प्रखंड मुख्यालय सोनो निवासी रवि कुमार भारत के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके घर कुर्की जब्ती की गयी. पत्नी और परिवार को छोड़कर प्रेमिका के साथ फरार हुए रवि कुमार भारत के खिलाफ चल रहे न्यायिक कार्रवाई के आलोक में न्यायालय ने कुर्की जब्ती के आदेश निर्गत किए जिसके उपरांत सोनो पुलिस ने दंडाधिकारी की निगरानी में रवि कुमार भारत के बाजार स्थित घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इस दौरान घर का दरवाजा, खिड़की और अन्य सामान खोलकर उसे जब्त किया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर टीम गठित कर कुर्की-जब्ती की गयी है. पुलिस दोनों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है. क्या है मामला: सोनो बाजार निवासी किशोरी लाल गुप्ता के पुत्र रवि कुमार भारत की शादी दीपिका गुप्ता के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी. बाद में दोनों को एक पुत्र भी प्राप्त हुआ. इसके बाद रवि अपनी विवाहिता पत्नी, बच्चे और परिवार को छोड़ अनुप्रिया नाम की अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया था. दोनों के अचानक लापता होने से परिवार में हड़कंप मच गया था. इसके बाद रवि की पत्नी दीपिका गुप्ता ने पटना न्यायालय में परिवार मामला दर्ज कराया. दीपिका ने आरोप लगाया कि उसे मायके भेजकर रवि अनुप्रिया के साथ भाग गया और घर के जेवरात, नकदी तथा जमीन बिक्री की रकम भी ले गया. इसी मामले में चार रहे न्यायिक कार्रवाई के दौरान न्यायालय से रवि के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई का आदेश निर्गत हुआ जिसे तामिल करते हुए सोनो थाना के एसआइ मनोज कुमार सिंह व धनंजय सिंह कई पुलिस बल के साथ नियुक्त हुए दंडाधिकारी सूरज मंडल की उपस्थिति में कुर्की जब्ती की कार्रवाई को किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन