पैसे के लेनदेन में मारपीट, एक घायल
Author :PANKAJ KUMAR SINGH
Published by :PANKAJ KUMAR SINGH
Updated at :12 May 2026 6:36 PM
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोगल चपरी गांव में मंगलवार की सुबह पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी
विज्ञापन
सोनो.
थाना क्षेत्र के मोगल चपरी गांव में मंगलवार की सुबह पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी. मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान दिनेश यादव के रूप में है. जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. घायल दिनेश यादव ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे. इसी दौरान गांव के ही सिकंदर यादव रास्ता रोककर गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने पर कुंदन यादव, वैजनाथ यादव, विकास यादव सहित अन्य कई लोगों के साथ मिलकर मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी. सभी ने मिलकर पीटकर घायल कर दिया. ग्रामीणों की मदद से इलाज हेतु सोनो अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया गया. दूसरे पक्ष के सिकंदर यादव के पिता बैजनाथ यादव ने बताया कि मामला पैसे के लेन-देन से जुड़ा है. उनके बेटे के साथ भी मारपीट हुई है. जबकि घायल की पत्नी लवली देवी ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व मुंबई में दोनों के बीच 30 हजार रुपये के लेन-देन का मामला था. पैसे मांगने पर ही इस घटना को अंजाम दिया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










