जमुई बायपास रोड पर दो बाइकों की टक्कर में छात्रा घायल
Published by : PANKAJ KUMAR SINGH Updated At : 12 May 2026 5:45 PM
विज्ञापन
शहर के बायपास रोड पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक छात्रा घायल हो गयी
विज्ञापन
जमुई.
शहर के बायपास रोड पर मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक छात्रा घायल हो गयी. घायल छात्रा की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला निवासी भरत मंडल की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में है. बताया जाता है कि कोमल कुमारी पढ़ाई कर वापस अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान जमुई बायपास रोड पर तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गयी. टक्कर के बाद एक बाइक अनियंत्रित होकर कोमल के पैर पर गिर गयी, जिससे वह घायल हो गयी. हादसे में उसके दाहिने पैर में चोट आयी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार किया गया. इलाज के बाद चिकित्सक ने घायल छात्रा की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










