महिसौड़ी चौक पर टेम्पाे की ठोकर से महिला घायल, चालक फरार

Updated at :12 May 2026 5:47 PM
विज्ञापन
महिसौड़ी चौक पर टेम्पाे की ठोकर से महिला घायल, चालक फरार

शहर के महिसौड़ी चौक पर मंगलवार को टेंपू की ठोकर से एक वृद्ध महिला घायल हो गयी

विज्ञापन

जमुई.

शहर के महिसौड़ी चौक पर मंगलवार को टेंपू की ठोकर से एक वृद्ध महिला घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय मीणा देवी, पति देबेंद्र रावत के रूप में है. बताया जाता है कि मीणा देवी दांत का इलाज कराने अपने परिवार के साथ जमुई आई हुई थी. इलाज के बाद वह महिसौड़ी चौक पर टेम्पाे में बैठी हुई थीं. इसी दौरान उनका हाथ टेंपू से बाहर निकला हुआ था. तभी तेज रफ्तार से आए दूसरे टेंपू ने उनके हाथ में जोरदार ठोकर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया. परिजनों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन