गोशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुआ भूमि पूजन

Updated at : 13 Mar 2026 9:42 PM (IST)
विज्ञापन
गोशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुआ भूमि पूजन

शहर के पुरानी बाजार स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के जीर्णोद्धार को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया.

विज्ञापन

झाझा. शहर के पुरानी बाजार स्थित श्रीकृष्ण गोशाला के जीर्णोद्धार को लेकर शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया. मौके पर समिति के सदस्यों में गोशाला विकास को लेकर आवश्यक चर्चा भी की. भूमि पूजन के बाद समिति के सदस्यों ने जमीन दाता के वंशज प्रेम बंका, सीताराम पोद्दार, रामदास बरनवाल, प्रफुल्ल चंद्र त्रिवेदी एवं रंजीत माथुरी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. बैठक को संबोधित करते हुए सचिव दयाशंकर बरनवाल ने कहा कि कई दशक पहले झाझा में श्रीकृष्ण गोशाला की स्थापना की गई थी, लेकिन समय बीतने के बाद पर्याप्त जन सहयोग व सरकारी सहायता के अभाव में गोशाला अपनी पहचान खोती चली गयी. अब हमलोगों ने मिलकर इसकी खोई पहचान को फिर से स्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि कुछ गौ-भक्तों के सहयोग से गोशाला परिसर में शेड, भवन, दुकान और गोदाम के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आगे और सहयोग मिलता है तो इसे सजाने-संवारने को लेकर आवश्यक कदम उठाया जायेगा. इस दौरान उपस्थित लोगों ने गौ-माता की विधिवत पूजा कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया. मौके पर सचिव दयाशंकर बरनवाल, कोषाध्यक्ष सौरभ गोयल के अलावा अनिल बरनवाल, नरेंद्र वर्मा, सुरेश यादव, अनूप केशरी, अजय छापड़िया, प्रशांत सुल्तानियां समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन