सोनो में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजते रहे भारत माता के जयकारे

Updated at :27 Jan 2025 9:31 PM
विज्ञापन
सोनो में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजते रहे भारत माता के जयकारे

76वें गणतंत्र के अवसर पर रविवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय सोनो में 150 मीटर लंबा तिरंगा के साथ भव्य पैदल यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

सोनो. 76वें गणतंत्र के अवसर पर रविवार की दोपहर प्रखंड मुख्यालय सोनो में 150 मीटर लंबा तिरंगा के साथ भव्य पैदल यात्रा निकाली गयी. आदर्श मध्य विद्यालय के खेल मैदान में युवक के साथ साथ बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं भी शामिल हुए. आदर्श मध्य विद्यालय सोनो के मैदान से शुरू हुई यह तिरंगा यात्रा गोविंद सिंह चौक, विष्णु चौक, आनंद सिंह चौक, बजरंगबली मंदिर, सिंचाई कालोनी, थाना रोड, प्रखंड कार्यालय होते हुए पुनः आदर्श मध्य विद्यालय सोनो के मैदान में पहुंची जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ इसका समापन हुआ. इस दौरान युवा भारत माता के जयकारे लगाते रहे. गाजे बाजे के साथ निकले इस तिरंगा यात्रा ने सोनो में देश भक्ति की मिसाल पेश करते हुए समां बांध दिया. इस यात्रा में समाजसेवी आनंद सिंह व विकास साव सहित अन्य कई युवाओं ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन