ePaper

त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर के उद्घोष से गूंजा जन्मस्थान का कोना कोना

Updated at : 10 Apr 2025 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
त्रिशला नंदन वीर की, जय बोलो महावीर के उद्घोष से गूंजा जन्मस्थान का कोना कोना

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक उनके जन्मस्थली क्षत्रियकुंड जन्मस्थान व लछुआड़ में गुरुवार को धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया.

विज्ञापन

सिकंदरा. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623 वां जन्म कल्याणक उनके जन्मस्थली क्षत्रियकुंड जन्मस्थान व लछुआड़ में गुरुवार को धूमधाम से उत्साह पूर्वक मनाया गया. महावीर जयंती को लेकर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन सात पहाड़ पार भगवान महावीर स्वामी के जन्मस्थान में किया गया. जहां देश भर से आये सैकड़ों जैन श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर स्वामी के जीवन काल में उनके बड़े भाई राजा नंदिवर्धन द्वारा निर्मित प्रतिमा जीवित स्वामी का दर्शन किया. भगवान महावीर की जन्मभूमि में गुरुवार की सुबह से ही श्रद्धा व भक्ति की गंगा बहती नजर आ रही थी. जहां देश के कोने कोने से जुटे सैकड़ों की संख्या में जैन श्रद्धालु भाव विभोर होकर भगवान महावीर के चरण रज को माथे से लगाने को आतुर दिख रहे थे. इस दौरान जन्मकल्याणक के शुभ अवसर पर देश विदेश से लछुआड़ पहुंचे जैन श्रद्धालुओं ने पूरे विधि विधान के साथ भगवान महावीर के जीवित स्वामी प्रतिमा का अभिषेक कर पूरे भक्तिभाव के साथ वर्द्धमान महावीर की पूजा अर्चना की. जैन श्रद्धालु भगवान महावीर का दर्शन कर भाव विभोर होकर झूम उठे. जैन श्वेतांबर सोसायटी के द्वारा भगवान महावीर स्वामी की रथ शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें काफी संख्या में जैन श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों ने भाग लिया. गाजे बाजे के साथ जैन श्वेतांबर सोसायटी द्वारा सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर स्वामी की निकाली गयी शोभा यात्रा में सैकड़ों जैन श्रद्धालु हाथों से रथ को खींचते व भगवान महावीर स्वामी के प्रतीकों को सर पर रख नंगे पैर गांव का भ्रमण किया. रथ शोभा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की के जयघोष से गूंज उठा. बरगोड़ा (रथ) यात्रा के उपरांत जीवित स्वामी प्रतिमा की सकरस्त पूजा की गयी. वहीं लछुआड़ में भी जैन श्वेतांबर सोसायटी के प्रबंधक उज्ज्वल रत्न की देखरेख में भगवान महावीर की स्नात्र पूजा की गयी. स्नात्र पूजा के उपरांत मंदिर के गुंबज पर लगे ध्वज को बदला गया. गुरुवार की सुबह जैन श्वेतांबर सोसायटी के द्वारा लछुआड़ में प्रभात फेरी निकाली गयी. इस अवसर पर मोती श्रुति विद्या मंदिर, अरिहंत विद्या मंदिर, साईं गुरुकुल विद्यालय लछुआड़ के बच्चों ने प्रभात फेरी में भाग लिया गया. जैन मंदिर लछुआड़ के व्यवस्थापक द्वारा बच्चों को कॉपी कलम पेंसिल एवं लड्डू भेंट किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PANKAJ KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन